फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 

Thu, 17 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Logo
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान चत्तर सिंह की अगुवाई में बुधवार को अध्यापकों ने जिला उपशिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र शर्मा के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेबीटी शिक्षकों की वेतन विसंगति को ठीक करने की मांग की गई।
विज्ञापन


शिक्षक नेता चत्तर सिंह ने बताया कि छठे वेतन आयोग की सिफारिश पर जेबीटी शिक्षकों को शुरूआती वेतन 16290, टीजीटी का वेतन 18460 व पीजीटी का वेतन 18750 का गजट नोटिफिकेशन प्रदेश सरकार ने जनवरी 2009 में किया था।

इसके बाद 2009 में सरकार ने वेतन कटौती कर 18 अगस्त में जेबीटी शिक्षकों को 13500, टीजीटी को 14830 व पीजीटी को 16890 वेतन दिया। अब सातवें वेतन आयोग में टीजीटी को स्टेप अप कर 17140 करके 44900 पर एवं पीजीटी को स्टेप अप करने के बाद 47600 वेतन देना निश्चित हुआ है, लेकिन जेबीटी को पुराने 13500 को बिना स्टेपअप किए 35400 वेतन बनाया है।
विज्ञापन


शिक्षक नेता ने कहा कि जेबीटी शिक्षकों को स्टेप अप 16290 के हिसाब से सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, ब्लॉक प्रधान रामेश्वर यादव, प्रेम डाबर सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें