फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस प्रोफेशनल में सूर्यवंश, एग्जीक्यूटिव में सचिन टॉपर

Sun, 26 Feb 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की दिसंबर 2016 में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सूर्यवंश अग्रवाल तो एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में दिल्ली के सचिन गोयल पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएस की एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षा एक जून और प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा दस जून 2017 को आयोजित की जाएगी। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के सचिव सीएस दिनेश चंद्र अरोड़ा के मुताबिक, सीएस प्रोग्राम में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो भी ओपन कर दी गई है।

इच्छुक छात्र 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सूर्यवंश अग्रवाल पहले, बहादुरगढ़ (हरियाणा) के हर्ष गुप्ता दूसरे और उत्तर प्रदेश की ही इति अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन


जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में दिल्ली के सचिन गोयल पहले व दिल्ली के ही अश्विनी गर्ग दूसरे और राजस्थान के ऋषभ जैन तीसरे स्थान पर रहे हैं। आईसीएसआई की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। छात्र लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र  ऑनलाइन ई-रिजल्ट व ई-मार्कलिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें