फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी टीसी

Wed, 10 May 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हर प्रकार की व्यवस्था को ऑनलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। अब सीबीएसई के विद्यार्थियों को टीसी निकालने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही एमआईएम पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे इसके लिए आवेदन करेंगे। इस व्यवस्था से स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


अब तक विद्यार्थी एवं अभिभावकों को स्कूल जाकर टीसी के लिए आग्रह करना पड़ता था। ऐसे में स्कूलों की मनमानी के कारण विद्यार्थी को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती थी। सीबीएसई द्वारा हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास यूनिवर्सल व्यवस्था को अपनाने की प्रक्रिया चल रही है।

जिसके बाद विद्यार्थी का आधार नंबर डालते ही उसकी सारी जानकारी सबके सामने होगी। विद्यार्थी किस स्कूल में पढ़ रहा है। किन किन स्कूलों में पढ़ चुका है। यह सारी जानकारियां एक क्लिक पर मिल जाएंगी। एमआईएस पोर्टल पर स्कूल की जानकारी होने के बाद हरियाणा का शिक्षा विभाग भी इस राह पर चलेगा।
विज्ञापन


डीपीएस सेक्टर-11 डी के निदेशक नरेंद्र नागर ने बताया कि टीसी की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने के कारण कई तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी। विद्यार्थी घर बैठे ही टीसी के लिए अप्लाई कर सकेगा।

टीसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की व्यवस्था जल्द होने वाली है। शिक्षा विभागए एवं सीबीएसई मिलकर इस पर संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। आधार नंबर से सीधे विद्यार्थी की जानकारी मिल जाएगी। -एसएस गोसाईं, प्रांतीय अध्यक्ष, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें