फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : दाखिला नहीं लेने वालों की फीस होगी वापस 

Sun, 08 Oct 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित हो जाने पर भी दाखिला नहीं लेने वालों को अब फीस लौटाई जाएगी। आईपीयू प्रशासन ने 154 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है जिन्होंने दाखिला नहीं लिया।
विज्ञापन


इन छात्रों ने फीस जमा करा दी थी। अब ऐसे छात्रों को वापसी के लिए जरूरी दस्तावेज 17 अक्तूबर तक जमा कराने का समय दिया गया है। आईपीयू प्रशासन के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई है जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2017-18 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था।

कॉलेज आवंटित किए जाने पर उन्होंने 40 हजार रुपये का भुगतान भी किया। हालांकि अंतिम प्रवेश के लिए आवंटित कॉलेज में कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने मार्च 2017 में घोषित पॉलिसी के आधार पर फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए तय प्रक्रिया को पूरा करना होगा। उम्मीदवार फीस वापसी फॉर्म जरूरी दस्तावेज के साथ 17 अक्तूबर तक एडमिशन ब्रांच में जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें