फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC की तर्ज पर क्विज से बढ़ा विद्यार्थियों का हौसला 

Sun, 29 Oct 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती क्विज सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। तीन अलग-अलग वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को क्रमश: 31, 21, 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मंच से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के लिए दीपा मलिक, साइना नेहवाल, कल्पना चावला, साक्षी मलिक, गीता फोगाट के नाम पर क्लब बनाए गए।
विज्ञापन


कक्षा तीन से पांच में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेक्टर-23, प्राथमिक स्कूल पाली, सीही सेक्टर-8 स्कूल क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 6 से 8 में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी तीन, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा खुर्द क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 9 से 12 के ग्रुप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर चंदीला पहले, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी तीन नंबर दूसरे, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 28 तीसरे स्थान पर रहा।

एपीसी दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि केबीसी की तर्ज पर विद्यार्थियों से प्रश्र पूछे गए। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्पिंग ऑडियंस, एक्सपर्ट कमेंट का विकल्प दिया गया। विद्यार्थियों ने हरियाणा राज्य, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थिति पर प्रश्र तैयार किए गए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए क्विज क्लब का गठन किया गया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर एसडीएम रीगन कुमार, संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें