फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के लिए नौवीं कट ऑफ में दाखिले का बुधवार को आखिरी दिन

Wed, 09 Aug 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में आरक्षित वर्ग की नौवीं कट ऑफ में बीते दो दिनों से जारी दाखिले की दौड़ आज समाप्त हो जाएगी। नौवीं कट ऑफ के दाखिलों का बुधवार को आखिरी दिन होने के बाद भी आरक्षित वर्ग की सीटें नहीं भरेंगी। ऐसे में सामान्य वर्ग व आरक्षित वर्ग के लिए दसवीं कट ऑफ निकालने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


दसवीं कट ऑफ के आधार पर दाखिले 11 अगस्त, 12 अगस्त व 14 अगस्त को होंगे। उसकेबाद डीयू केरेगुलर कॉलेजों में दाखिले पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे।  

आरक्षित वर्ग के जिन विद्यार्थियों का दाखिला कहीं नहीं हुआ और वह कट ऑफ में आ रहे हैं तो वह बुधवार तक दाखिला ले सकते हैं। उनको अपने सभी दस्तावेजों के साथ दाखिले लेने के लिए आना होगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में आरक्षित वर्ग की कुछ कोर्सेज में सीटें खाली थी। ऐसे में प्रशासन ने स्पेशल ड्राइव के तहत आठवीं व नौवीं कट ऑफ निकाली।  
नौवीं कट ऑफ के दाखिलों के लिए विद्यार्थियों को तीन दिन मिले। 

सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी छात्र दाखिला लेने के लिए पहुंचे। अब बताया जा रहा है कि आरक्षित वर्ग की अब भी सीटें बची हैं जो कि बुधवार को भी नहीं भर पाएंगी। वहीं सामान्य की सीटें भी खाली हुई हैं ऐसे में डीयू आखिरी दसवीं कट ऑफ निकालने जा रहा है। इसके लिए दाखिले 11, 12 व 14 अगस्त को होंगे। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि इसकेबाद उनकेपास दाखिले का अवसर नहीं होगा। लिहाजा जिनका दाखिला कहीं नहीं हुआ और वह कट ऑफ में आ रहे होंगे वह दसवीं कट ऑफ में दाखिला ले सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें