फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMITY के छात्र साइकिल की करेंगे सवारी

Mon, 18 Dec 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
amity - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
एमिटी विश्वविघालय के छात्र पर्यावरण सुरक्षा को लेकर साइकिल की सवारी निकालेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा आओ साइकिल चलायें पहल को सहयोग करते हुए स्वस्थ जीवनशैली के लिए सभी को प्रेरित करेंगे। एमिटी बिजनेस स्कूल द्वारा मोबाइसी के सहयोग से हरित कॉलेज परिसर पहल का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया।
विज्ञापन


इस पहल के अंर्तगत छात्रों, शिक्षकों व अन्य व्यक्तियों के लिए संस्थान परिसर में साइकिल की व्यवस्था होगी। जिसे ऐप द्वारा हासिल किया जा सकेगा और उसी ऐप पर किराये का भुगतान भी कर सकते हैं।

इस हरित कॉलेज परिसर पहल का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, फैकल्टी मैनजमेंट स्टडीज के डीन व एमिटी बिजनेस स्कूल के निदेषक डॉ. संजीव बंसल, मोबाइसी के संस्थापक व सीईओ आकाश गुप्ता, एमिटी विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष कम्यूनिकेशन डॉ. सविता मेहता द्वारा किया गया।
विज्ञापन


एमिटी विष्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने मोबाइसी व एमिटी बिजनेस स्कूल के इस प्रकार की पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पहल निश्चित ही पर्यावरण की सुरक्षा में सहायक होगी और छात्रों के द्वारा अन्य लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मोबाइसी के संस्थापक राशी, एमिटी विश्वविद्यालय की छाया, कर्नल डी.के शर्मा सहित एमिटी विश्वविद्यालय के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें