फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीयू में बीएड दाखिले के लिए छात्रों का बढ़ा रुझान

Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
‌शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव मनोज राय ने बताया कि बीएड में दाखिले के लिए छात्रों की उत्सुकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 15-20 छात्र विश्वविद्यालय को देखने तथा बीएड प्रोग्राम की जानकारी लेने विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। दाखिला लेने के लिए छात्रों में उत्साह है।     
विज्ञापन

  
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही उच्च स्तर की शिक्षा, अन्य प्रोग्रामों में मिल रहे उच्च प्लेसमेंट तथा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों का शिक्षण स्तर इत्यादि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को स्वच्छता के लिए प्रदेश में प्रथम पुरस्कार प्रदान दिया गया था। 

भव्य आडिटोरियम, विश्वस्तरीय खेल के मैदान, छात्रावास सुविधा एवं पुस्तकालय आदि युक्त विश्वविद्यालय को इस साल एनसीटी द्वारा 50 सीटों के लिए मान्यता दी गई है। इस सत्र के लिए दाखिले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2017 की मेरिट के आधार पर दिए जा रहे हैं, जिसकी काउंसिलिंग प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर चल रही है।      
विज्ञापन


कुलपति डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि बीएड के अतिरिक्त इस साल एमए एजूकेशन के लिए भी छात्रों का रुझान बढ़ा है। उच्चस्तरीय आईसीटी लैब तथा मनोविज्ञान लैब के साथ-साथ उत्तम पाठ्यक्रम सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की तर्ज पर निर्धारित किया गया है। एमए एजूकेशन में भी आज के बदलते युग में रोजगार के उच्च अवसर उपलब्ध हैं। जब से एमएड पाठयक्रम की अवधि दो साल की है, तब से छात्रों को रुझान इस ओर भी बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें