फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला पोर्टल पर आने लगी दिक्कतें, आवेदक परेशान

Sat, 03 Jun 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिला पोर्टल पर दिक्कतें शुरू होने लगी है। आवेदकों के कई कोशिश के बाद उनका आवेदन पूरा हुआ है। एकेडमिक रिकॉर्ड के लिए टैब दो और पेमेंट  के लिए टैब 9 खुलने के बाद आवेदकों को अपने फॉर्म को पूरा करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दस्तावेज अपलोड करने के दौरान हो रहा है। डीयू का कहना है कि जो भी दिक्कतें आ रही है उसे दूर किया जाएगा। मगर फिलहाल इसमें किसयी तरह की दिक्कतें नहीं है।      
विज्ञापन

       
दरअसल, शुरूआत  के नौ दिन आवेदक सिर्फ रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। 31 मई को आवेदन पूरा करने के लिए एकेडमिक रिकॉर्ड और पेमेंट का टैब खोला गया है। उसके बाद से आवेदकों की भीड़ अपने आवेदन को पूरा करने में जुट गई। बीते दो दिनों से आवेदक को अपने दस्तावेज अपलोड करने के लिए कई कोशिश का सामना करना पड़ रहा है। डीयू के हेल्पडेस्क पर भी इस तरह की शिकायतें आ रही है।          
   
डीयू का कहना है कि इस तरह की शिकायतें उन्हें मिल रही है। मगर यह दिक्कत किसी तकनीकी खामी के चलते नहीं है। दरअसल, सर्वर पर यूजर्स की संख्या बढ़ाने से सिस्टम थोड़ा स्लो हो गया है। इस कमी को दूर कर लिया गया है। आवेदकों को जो भी शिकायतें आ रही है उसे तुरंत दूर किया जाएगा। जो छोटी-छोटी दिक्कतें आ रही है वह थोड़े समय के लिए वह भी पोर्टल पर अधिक यूजर्स होने के कारण।             
विज्ञापन


बताते चले कि कुछ अभिभावकों ने यह भी शिकायत की है कि एकेडमिक रिकॉर्ड में सीबीएसई बोर्ड के रोल नंबर डालने के बाद भी अंक अपलोड नहीं हो रहे है, जबकि डीयू ने कहा था कि सीबीएसई बोर्ड के छात्र का रोल नंबर और वर्ष डालते ही रिजल्ट अपने आप अपलोड हो जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें