जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में अटेंडेंस मामले में छात्रसंघ और विश्वविद्यालय आमने-सामने आ गया है। विवाद बढ़ने के साथ छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय बंद की कॉल की है।
वहीं, शिक्षक यूनियन में वामपंथी संगठनों से जुड़े शिक्षक भी छात्रसंघ की इस मांग के साथ आ गई है। जेएनयू छात्रसंघ का कहना है कि सोमवार को फिलहाल एक दिन की कॉल बुलायी गयी है।
हालांकि यदि विश्वविद्यालय प्रबंधन अटेंडेंस मामले पर अपने आदेश को वापस नहीं लेता है तो फिर यह अनिश्चिकाल तक चलेगी। जेएनयू के छात्रों की मांग में डीयू, जामिया व अंबेडकर यूनिवर्सिटी के छात्र भी साथ दे रहे हैं।