फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट्स चेक करते रहे छात्र, अंत में फीस जमा करने के बजाए समय से करें भुगतान

Mon, 11 Jul 2016 05:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद छात्रों में दाखिला कनफर्म होने को लेकर दुविधा है। डीयू प्रशासन ने छात्रों की इस परेशानी को लेकर छात्रों को एक सलाह जारी की है। 
विज्ञापन


इसमें छात्रों को फीस जमा करने के बाद अगर दाखिला कनफर्म नहीं हो रहा है तो आप घबराएं नहीं। छात्र स्टेट्स को लगातार चेक करते रहें। कई बार सिस्टम अधिक यूजर्स होने के कारण देर से अपडेट होता है। 

दरअसल, इस बार कटऑफ में मौका मिलने के बाद छात्रों को कॉलेज से सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करना है। इसके लिए अलग से पोर्टल बना हुआ है। 
विज्ञापन


कटऑफ आने के बाद छात्रों को अगले तीन दिन दाखिला लेने का मौका मिलता है, लेकिन फीस जमा कराने के लिए तीन दिन के अलावा चौथे दिन दोपहर बारह बजे तक का मौका दिया गया है। 

डीयू प्रशासन को छात्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि फीस जमा होने के बाद भी यह कनफर्म नहीं कर पा रहे हैं कि उनका दाखिला हो चुका है! क्योंकि शुल्क जमा होने के बाद भी उन्हें कोई कनफर्मेशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें