फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू , पहले दिन आई दो कंपनियां

Wed, 18 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार को हो गई। पहले दिन की प्रक्रिया में बीटी ग्लोबल बिजनेस सर्विस व फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैंपस में छात्रों के चयन के लिए पहुंचीं। पहले ही दिन प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए लगभग 600 छात्र उपस्थित हुए। दोनों ही कंपनियों ने अंतिम चयन के लिए छात्रों को साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट कर लिया है।
विज्ञापन



कंपनी की ओर से जल्द ही साक्षात्कार की तिथि बताई जाएगी। डीयू के डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राकेश पराशर ने बताया कि पहले दिन छात्रों का रिस्पांस काफी अच्छा रहा। लगभग 600 छात्र प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। बीटी ग्लोबल के सामने 550 छात्र उपस्थित हुए। कंपनी ने ने ग्रुप डिस्कशन और लिखित परीक्षा के आधार पर 230 छात्रों का चयन साक्षात्कार के लिए किया है।


छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण पहले दिन साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। कंपनी जल्द ही साक्षात्कार के लिए तिथि बताएगी। डॉ. पराशर ने बताया कि कंपनी को 70 छात्रों का चयन फाइनल प्लेसमेंट के लिए करना है। जबकि फॉरेक्स ने 50 छात्रों को फाइनल इंटरव्यूू के लिए बुलाया है। यह कंपनी 20-22 छात्रों का चयन कर उन्हें जॉब ऑफर देगी। इस तीन दिवसीय प्लेसमेंट राउंड (17, 18 व 20 जनवरी) के बाद अगला राउंड 30 व 31 जनवरी को होगा। जिसमें इंडिगो व गूगल की ओर से भी एक कंपनी प्लेसमेंट सेशन में शामिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें