फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों व शिक्षकों ने सीखे स्टार्ट-अप के गुरु मंत्र

Fri, 14 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय स्टॉर्ट-अप इंडिया प्रोग्राम की दिशा में लगातार कदम बढ़ाते जा रहा है। डीयू में बीते दिनों महिलाओं को बिजनेस के गुर सिखाए गए थे। अब अरबिंदो कॉलेज में इसी कड़ी में छात्रों व शिक्षकों को स्टॉर्ट-अप शुरू करने के गुरु मंत्र मिले।
विज्ञापन


दरअसल, कॉलेज ने आईआईटी खड़गपुर के सहयोग से कॉलेज में एक कार्यशाला आयोजित की। इस खास कार्यशाला में छात्रों व शिक्षकों को जानकारी दी गई कि उन्हें कैसे बिजनेस आइडिया के साथ शुरुआत करनी है व कब तक बाहर से पूंजी नहीं लगानी है। 

अरबिंदो कॉलेज में आयोजित स्टॉर्ट-अप के इस सेशन में छात्र व शिक्षक इंडिया टुडे ग्रुप, एचआईवीईजीईओ, इंस्टा ऑफिस जैसे दिग्गजों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


कार्यशाला में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन कुमार ने उद्यमिता पर प्रकाश डाला। इंडिया टुडे ग्रुप के सीईओ गौरव काचरु ने छात्रों को बताया कि किसी भी उद्यमिता के आरंभिक दौर में नवाचार तथा अनुभव का क्या महत्व है। 

उन्होंने छात्रों को यह जानकारी भी दी कि स्टार्ट-अप शुरू करने की शुरुआत में बाह्य पूंजी का इस्तेमाल कैसे और किस तरह से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तब तक बाह्य पूंजी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जब तक कि यह भरोसा न हो जाए कि कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वहीं, एचआईवीईजीईओ के सीईओ बिट्टू कुमार ने कहा कि उद्यमिता की शुरुआत करने के लिए काम के प्रति प्रतिबद्धता होना जरूरी है। इसके साथ ही छात्रों व शिक्षकों को यह जानकारी मिली कि स्टार्ट अप के साथ जॉब कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें