फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में लगेगी दाखिला जानकारी की 'क्लास'

Wed, 17 May 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होने जा रही है। ऐसे में दाखिले, कोर्सेज से जुड़ी जानकारी देने के लिए हर साल आयोजित होने वाले ओपन डेज शुरु करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के साथ ही इन ओपन डेज को शुरू करने की तैयारी प्रशासन की है। नॉर्थ कैंपस व साउथ कैंपस में यह ओपन डेज सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डीयू विशेषज्ञ छात्रों व अभिभावकों के सवालों के जवाब देंगे।   
     
डीयू में कॉलेज व सीटों की संख्या काफी ज्यादा है। देशभर के छात्र यहां दाखिला लेने के इच्छुक रहते हैं। बाहरी राज्यों समेत दिल्ली के छात्रों के भी दाखिले से संबंधित काफी सवाल होते हैं। छात्रों व अभिभावकों को अपने सवालों के जवाब वेबसाइट से भी नहीं मिल पाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में ओपन डेज में उन्हें दाखिले से जुड़ी जानकारी का खजाना मिल सकता है। लगभग दस दिन इन ओपन डेज सत्रों को आयोजित करने की तैयारी है। जिसमें कॉलेज प्रिंसिपल, विषय विशेषज्ञ, व डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय से जुड़े अधिकारी छात्रों व अभिभावकों से सीधे रुबरु होंगे।   
    
जिसमें उन्हें डीयू कॉलेजों में उपलब्ध कोर्सेज, आवेदन शेड्यूल, फीस ढांचे, स्पोट्र्स व ईसीए दाखिले, पीजी एमफिल, पीएचडी दाखिले के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का इस बार भी प्रयास है कि ओपन डेज बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को दाखिले के संबंध में जानकारी मिल सके। 

दो साल पहले प्रशासन ने छात्रों को ई-ओपन डेज की सुविधा भी प्रदान की थी। जो छात्र सीधे विशेषज्ञों से रुबरु नहीं हो सके थे उन्हें दाखिले की जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन मिल गई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें