दिल्ली सरकार ने छह सरकारी स्कूल की जर्जर इमारतों को तोड़ने का आदेश दिया है। सरकार का मानना है कि इन इमारतों की हालत बेहद खराब है। इनकी मरम्मत से काम नहीं चलेगा, लिहाजा इनको तोड़ देना ही बेहतर होगा।
वहीं, सात दूसरे स्कूलों की इमारतों को खतरनाक घोषित करते हुए इनकी समीक्षा की जा रही है। बीते दिन दिल्ली सचिवालय में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हुयी। लोक निर्माण विभाग, विजिलेंस, डीएसआइआइडीसी, एजुकेशन, लैंड एंड एस्टेट व डीडीई के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में एसकेवी कंझावला, दरियापुर कलन, पुल बंगश, जीजीएसएसएस शाहबाद डेरी, जहांगीरपुरी, जीओएसएस भलस्वा डेरी की इमारतों की समीक्षा की गयी। अधिकारियों की बताया कि इनकी हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है।