फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों ने भी बढ़ाया हाथ

Mon, 06 Feb 2017 12:13 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने भी कदम बढ़ा दिए हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि वह ऑनलाइन या कैशलेस मोड से फीस लें। इसके तहत स्कूलों में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन



दरअसल, नोटबंदी के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों को कैशलेस बनाने की तैयारी चल रही है। इसी तर्ज पर अब शिक्षा विभाग भी बढ़ गया है।


विभाग की ओर से जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में कैशलेस सिस्टम लागू होने से लेनदेन का रिकॉर्ड रखने के लिए स्कूल इंचार्ज को कैशबुक भी रखनी नहीं पड़ेगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल इंचार्जों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं और पीओएस मशीन मंगवाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूल फीस अब ऑनलाइन जमा करानी होगी। फीस के साथ स्कूल के चाइल्ड वेलफेयर फंड भी ऑनलाइन ही मशीन से जमा होगा। हर तरह की फीस, फंड, शिक्षा बोर्ड फीस इसी मशीन से स्वीकार की जाएंगी।


सनद रहे जिले में 38 सरकारी हाईस्कूल हैं और 50 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यार्थी और उनके अभिभावक ऑनलाइन फीस और फंड जमा कराएंगे।


निदेशालय से 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कैशलेस के तहत ऑनलाइन स्कूल फीस भरने के निर्देश मिले हैं, जोकि सभी स्कूलों में जारी कर दिए हैं। स्कूल इंचार्ज को निर्देश दे दिए हैं। वहीं पीओएस मशीनें मंगवाई जाएंगी और कैशलेस सिस्टम लागू करेंगे।
-डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें