फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में खोल सकेंगे ‘टक शॉप’

Fri, 25 Aug 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूल अब किताबों, स्टेशनरी व अन्य सामग्री बेचने के लिए टक शॉप (स्कूल परिसर में चलने वाली ऐसी दुकान जिस पर किताबों से लेकर खाने-पीने का सामान) स्कूल परिसर में खोल सकेंगे। सीबीएसई ने स्कूलों को इसकी अनुमति दी है। इन शॉप पर एनसीईआरटी वेबसाइट से पुस्तकों का ऑर्डर देकर रखा जा सकेगा। बोर्ड ने अप्रैल में दिए गए अपने एक सर्कुलर में संशोधन किया है।  
विज्ञापन


सीबीएसई ने हाल ही में कहा था कि स्कूल परिसर के भीतर या चयनित विक्रेताओं से पाठ्यपुस्तक, नोटबुक, स्टेशनरी, वर्दी, जूते, विद्यालय बैग खरीदने के लिए माता पिता को बाध्य नहीं कर सकते हैं। बोर्ड का मानना है कि शैक्षणिक संस्थान व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं है और उनका एकमात्र उद्देश्य गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना है। 

वहीं, बोर्ड ने 9 अगस्त को स्कूलों को सलाह दी थी कि वह एनसीईआरटी पुस्तकों के लिए अपना मांग पत्र एनसीईआरटी के लिंक पर भेज सकते हैं। इन पाठ्यपुस्तकों को बच्चों को वितरित करने के लिए टक शॉप खोलने को कहा है। छात्रों की जरूरत की आवश्यक स्टेशनरी और अन्य सामग्रियों को टक शॉप से बेचे जाने की अनुमति दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें