फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप के जरिये सरकारी स्कूल के विद्यार्थी बनेंगे हुनरमंद

Tue, 02 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी समर कैंप करेंगे। समर कैंप के जरिये उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने पूरा खाका तैयार किया है। विद्यार्थियों को ड्रामा आर्ट एंड क्राफ्ट समेत विभिन्न गतिविधियों के प्रति जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के 19 जिलों के 101 स्कूलों में यह समर कैंप चलाए जाएंगे। जिसके तहत सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यार्थियों के बीच विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

दरअसल, गर्मी की छुट्टी में छात्रों के पास पर्याप्त समय होता है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक से पांच जून तक चलने वाले इन समर कैंप में कक्षा छह से आठ कक्षा नौ से 12 तक के 25-25 बच्चों के ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


समर कैंप के दौरान बच्चों का मानसिक विकास बढ़ाने के लिए गतिविधियां कराई जाएंगी। निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के तहत समर कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, पोएट्री, ओरीगामी, हैंडीक्राफ्ट, पेंटिंग (फैब्रिक पेंटिग, ग्लास पेटिंग, टेक्सर पेटिंग), बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ड्रामा, नाटक, एकांकी नाटक, लघु नाटिका, वाद-विवाद, भाषण, पेपर रीडिंग जैसे गतिविधियां कराई जाएगी।

इसके लिए स्कूलों को जरूरी सामान खरीदने के भी आदेश दिए गए हैं। साथ ही इन गतिविधियों की देखरेख के लिए फाइन आर्ट ड्राइंग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए गए हैं। ताकि वह बच्चों को बेहतर तरीके से समझा सके। 

101 स्कूलों का हुआ चयन
-निदेशालय की ओर से 101 स्कूलों में यह समर कैंप चलाने के आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत यमुनानगर के छह, अंबाला के छह, फरीदाबाद के दो, फतेहाबाद के छह, ग्रुरुग्राम के छह, हिसार के नौ, झज्जर के दो, जींद के छह, कैथल का एक, कुरुक्षेत्र का एक, महेंद्रगढ़ के सात, मेवात के छह, पलवल के चार, भिवानी के 11, करनाल के छह, पंचकूला के चार, पानीपत के पांच, रेवाड़ी के पांच, रोहतक के तीन, सिरसा के एक सोनीपत के चार सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। 

नीलम भंडारी, जिला शिक्षा अधिकारी: समर कैंप के लिए सोमवार को ही आदेश आए हैं। इसके लिए छह स्कूलों का चयन किया जाएगा। समर कैंप में होने वाले कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक स्तर बढ़ेगा और उनकी प्रतिभा भी निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें