फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए सुनते ही, बात करने को तैयार नहीं स्कूल, अभिभावकों को स्कूल गेट पर रोका जा रहा

Tue, 25 Apr 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नियम 134 के तहत आरक्षित सीटों पर दाखिले को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी सोमवार को खुलकर सामने आ गई। शिक्षा विभाग ने 365 विद्यार्थियों को स्कूल तो आवंटित कर दिए है, लेकिन विद्यार्थी एवं अभिभावक इस गर्मी में सिर्फ चक्कर काटते ही नजर आए।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के कुछ नामी स्कूलों ने अभिभावकों को गेट के अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया। वहीं कुछ स्कूल ने अभिभावक की बात तक नही सुनी। ऐसे में अभिभावकों को बैरंग होकर अपने घरों को लौटना पड़ा।

अब जिला शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से स्कूलों को अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद एनओसी एवं मान्यता रद्द के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल एक्टिविटी का मांगा जा रहा शुल्क
ओल्ड फरीदाबाद रहने वाले कुलदीप के बेटे विनीत को कक्षा नवमीं के लिए नियम 134 ए के तहत सेक्टर 46 स्थित आयशर स्कूल आवंटित किया है, लेकिन अब स्कूल द्वारा एक्टिविटी चार्ज की मांग की जा रही है। ऐसे में अभिभावक कुलदीप नियम 134 ए के तहत जिला शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटाया है।

स्कूल गेट पर रोक लिया, नहीं करने दिया प्रवेश
वैष्णवी को कक्षा तीन में दाखिले के लिए रेयान स्कूल आवंटित किया गया है, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। वह अब तक तीन बार स्कूल गेट से वापस लौटे है। अभिभावक सतीश सिंह ने बताया कि नियम 134 के तहत स्कूल आंवटित होने के बारे में बताया। उसके बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया।

नियम 134 ए कहा, तो बात करने को नहीं कोई तैयार
नहरपार रहने वाले मोहन कुमार के बेटे अनुराग को कक्षा तीन में दाखिले के लिए मॉडर्न स्कूल सेक्टर 17 आवंटित किया गया है। अभिभावक मनोज कुमार ने नियम 134 ए की बात की थी, तो स्कूल प्रबंधन में कोई बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ। चार बार स्कूल जाने के बाद भी कोई सही से जवाब नहीं मिल रहा है।

स्कूलों को पत्र जारी कर नियम 134 ए के तहत दाखिले करने के निर्देश दिए है। नियमों का पालन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नियम 134 के तहत अभिभावकों की समस्या सुनकर शीघ्र कार्रवाई की जा रही है।-सतेंद्र कौर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी,फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें