बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने देहरादून में आयोजित सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 19 पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें रायन के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
चार दिन की प्रतियोगिता में सुरभि भाटी, साक्षी त्यागी, निर्जरा सिंह, अपूर्वा त्यागी, निखिल बैसला, पार्थ भारद्वाज, निशांत त्यागी, भव्य वत्स और दीपक गुप्ता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों का चयन ओडिशा में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हुआ है।
इसके अलावा परी भाटी, पार्थ उपाध्याय, अर्क श्रीवास्तव, यश बोहरा और उदीन भड़ोनी ने कांस्य पदक जीता है। दीपक गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ फाइटर का पुरस्कार जीता है। स्कूल लौटने पर प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।