फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के इशारे पर नहीं हो रहा ईसी का गठन : रॉकी तुषीड

Tue, 21 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) अध्यक्ष रॉकी तुषीड ने विवि प्रशासन पर कार्यकारी कमेटी (ईसी) का गठन न करने का आरोप लगाया है। रॉकी का कहना है कि ऐसा एबीवीपी के इशारे पर किया जा रहा है ताकि डूसू के कामकाज को प्रभावित किया जा सके क्योंकि डूसू के कामकाज में ईसी की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन


रॉकी तुषीड के मुताबिक, डूसू चुनाव खत्म होने के 15 दिनों के भीतर ईसी का चुनाव होना चाहिए। इसमें कॉलेज यूनियन के प्रतिनिधि होते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के दो महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक यह चुनाव नहीं हुआ।

बीते चार वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो डूसू में एबीवीपी थी तो यह काम तय समय पर होता था। डूसू अध्यक्ष का आरोप है कि ऐसा जानबूझकर दिया जा रहा है, ताकि मौजूदा एनएसयूआई कब्जे वाले डूसू के फंड का इस्तेमाल नहीं किया जा सके क्योंकि बिना ईसी के गठन के डूसू के बजट को अप्रूवल नहीं मिलता है।
विज्ञापन


इससे छात्रों के कल्याण वाली योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। रॉकी का आरोप है कि चुनाव हारने के बाद एबीवीपी ऐसा जानबूझकर करवा रही है जिससे वह कामकाज को ठप्प कर मौजूदा एनएसयूआई के कब्जे वाली डूसू को बदनाम कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें