फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: यूजी-पीजी कोर्स में पंजीकरण 7 जुलाई तक

Thu, 29 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और संबद्ध कॉलेजों में यूजी व पीजी कोर्सों में पंजीकरण की प्रक्रिया 7 जुलाई तक चलेगी। कॉलेजों के मुताबिक अंतिम हफ्ते में सबसे ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है। पंजीकरण की प्रक्रिया 22 जून से शुरू हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तीन कॉलेजों जिनमें नोएडा डिग्री कॉलेज, केएम मायावती सरकारी महिला कॉलेज बादलपुर और मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण मेरठ से हुए हैं। 
विज्ञापन


सीसीएसयू के मुताबिक मेरठ से लगभग 38 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। इसके बाद गाजियाबाद और फिर बुलंदशहर में पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण के मामले में गौतमबुद्ध नगर सातवें नंबर पर है। सीसीएसयू में दाखिले के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में उन छात्रों को परेशानी हो रही है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है और इतने कम समय में आधार कार्ड बनवाना चुनौती साबित हो रहा है। ब्यूरो

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्ध कॉलेजों को सरकुलर जारी किया है। इसके जरिये कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के आंतरिक अंक और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक कॉलेज सात कार्य दिवसों के भीतर विवि को उपलब्ध कराएं। ऐसा नहीं करने पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो सकेगा और इसके लिए कॉलेज जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें