फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 11 Dec 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के मद्देनजर सेवानिवृत शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार स्कूल प्रिंसिपल को दिया है। ऐसे में शनिवार(10 दिसंबर) से इन शिक्षकों की नियुक्ति केलिए आवेदन प्रक्रिया को भी शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को शॉर्ट टर्म रिसोर्स टीचर के रुप में 31 मार्च 2017 तक कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रति घंटा के आधार पर भुगतान किया जाएगा। प्रिंसिपल एक मार्किंग सिस्टम के आधार पर इन शिक्षकों की भर्ती करेंगे।

शिक्षा निदेशालय केअनुसार वर्ष 2016-17 केलिए दिल्ली में सरकारी स्कूलों में टीजीटी और पीजीटी केरुप में प्रति घंटा भुगतान के आधार पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन


इच्छुक आवेदन निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in से 16 दिसंबर शाम छ: बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद स्कूल आधारित मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर 19 अक्तूबर को प्रदर्शित की जाएगी।

मार्किंग सिस्टम केआधार पर इन शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जिसमें पहला योग्यता आधारित मार्किग होगी, इसकेतहत पीएचडी व एमफिल वाले आवेदक को एक अंक, एमएड वाले को एक अंक मिलेंगे।

दूसरी आयु आधारित मार्किंग होगी। जिसमें 45-60 आयु वर्ष वाले आवेदक को तीन, 60-65 वाले को 2 व 65 वर्ष से अधिक आयु वाले को एक अंक मिलेगा। तीसरी तरह की मार्किंग राष्ट्रीय व राज्य स्तर केपुरस्कार केआधार पर होगी। राष्ट्रीय पुरस्कार केलिए 1 अंक, राज्य पुरस्कार के लिए एक अंक, जबकि साक्षात्कार के लिए 3 अंक तय किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया केतहत शिक्षक अधिकतम तीन स्कूलों का विकल्प ले सकता है। सबसे पहले उसकी पहले विकल्प को प्राथिमकता दी जाएगी। यदि नियुक्ति हो जाने के बाद शिक्षक का प्रदर्शन बेहतर नहीं होने पर स्कूल प्रमुख रिसोर्स टीचर को हटा सकता है।

टीजीटी शिक्षक को एक माह में अधिकतम 75 पीरियड व पीजीटी को 60 पीरियड मिलेंगे। प्रत्येक पीरियड की समयावधि एक घंटे की होगी। पीजीटी को प्रति पीरियड 700 रुपये व टीजीटी को 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें