सीसीएसयू ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने कॉलेजों में सीसीटीवी कमरे लगवा लें।
इसके अलावा इस बार परीक्षाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या फिर लगने वाले हैं, उनको विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
मालूम हो कि नकल के चलते बागपत के एक कॉलेज का तो सेंटर ही निरस्त कर दिया था। इसे देखते हुए सभी कॉलेजों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए थे। एक बार फिर विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को कैमरा लगवाने केलिए कहा है, जिससे उन्हें परीक्षा से पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जोड़ा जा सकेगा।
इससे विश्वविद्यालय में बैठे-बैठे ही कॉलेजों में होने वाली परीक्षाओं की मानिटरिंग की जा सकेगी। इसके अलावा कॉलेज द्वारा वीडियो रिकार्डिंग कराने की भी व्यवस्था कराई जाएगी। विशेष बात यह है कि इस प्रक्रिया में सीसीटीवी फुटेज से कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।