एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर की ओर से नैनो टेक्नोलॉजी की रोमांचक दुनिया पर आयोजित साइंस स्टूडेंट सिंपोसियम में दिल्ली एनसीआर के लगभग 30 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया।
इस सिंपोसियम में छात्र नैनो टेक्नोलॉजी सहित भौतिकी व रसायन विज्ञान पर आधारित क्विज का हिस्सा बने। क्विज में विजयी छात्रों को इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर के अध्यक्ष डॉ. ओ पी शर्मा, सदस्य डॉ.. एस के सिंघल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सूरज प्रकाश के साथ ही एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. डी के अवस्थी व सह निदेशक प्रो. टिंकू बासु ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी के पूर्व निदेशक डॉ. आर पी सिंह सहित कई शिक्षक भी उपस्थित थे।