फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच हुए झगड़े का मामला पंचायत ने सुलझाया

Tue, 27 Sep 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर अहीर स्कूल में दो गांवों के छात्रों के बीच हुए झगड़े का मामला सोमवार को पंचायत स्तर पर फैसला हो गया। छात्रों के झगड़े के बाद दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच तनाव बना हुआ था। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई थी। इस फैसले के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव मोहम्मदपुर अहीर स्कूल में पढ़ने वाले भगोंह गांव के चार छात्रों ने स्कूल की एक छात्रा पर फब्तियां कसने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गांव मोहम्मदपुर अहीर के कुछ ग्रामीणों व स्कूल के छात्रों ने इनकी जमकर पिटाई की सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक व ग्रामीणों ने बिरादरी तौर पर गलती की माफी मांगी।

परंतु गुस्साए छात्र व ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। कई घंटों की लंबी बातचीत के बाद बिरादरी ने मामले को सुलझाने के लिए आरोपी पक्ष को तीन दिन  का समय दिया। जिसको लेकर सोमवार को गांव मोहम्मदपुर अहीर व भेगांह के अलावा गांव कोटा, दादू व बेरी के सैकड़ो गणमान्य ग्रामीणों की मोहम्मदपुर की चौपाल में एक पंचायत हुई। इस पंचायत की अध्यक्षता गांव भगेंह के पूर्व सरपंच अकबर द्वारा की गई।
विज्ञापन


पंचायत ने सर्वसम्मित से फैसला करते हुए छात्रों के बीच हुए झगड़े को निपटाते हुए भविषय में इस तरह की हरकत करने वाले छात्रों के विरूद्व कानूनी कार्रवाई करने व 21 हजार रूपये का जुर्माना लगाने की शर्त रखी गई है। शरारती छात्रों पर निगरानी रखने के लिए मोहम्मदपुर गांव के 11 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है।

फब्तियां कसने वाले छात्रों का मोहम्मदपुर अहीर स्कूल से एसएलसी दी जायेंगी। जो अब गांव के स्कूल में पढ़ाई नहीं कर पायेंगें। हीरा प्रधान रायसीना का कहना है की आपसी भाईचारे को खराब नहीं होने दिया जायेगा। शरारत करने वाले छात्रों से सख्ती से निपटा जायेगा।

मोहम्मदपुर अहीर गांव के सरपंच मुकेश, भगेह गांव नंबरदार समसूदीन, हंसराज, यूसूफ, इरफान, शहीद, लाल सिंह, रायसीना की तरफ पंच सूरत सिंह, पूर्व फौजी रामेश्वर यादव, राव उपराव, नंबरदार राजेन्द्र फौजी आदि ने बताया की गत शनिवार को छात्रों के बीच हुए झगड़े को निपटाने के लिए सोमवार गणमान्य लोगों की एक पंचायत  हुई।

इस पंचायत में पांच गांवों के गणमान्य लोग मौजूद थे। पंचायत ने बिरादरी तौर पर मामले का फैंसला कर लिया है। भाईचारे को किसी भी सूरत में नहीं बिगड़ने दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें