फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रोफेशनल्स तैयार करने के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों से समझौता

Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बेहतर प्रोफेशनल तैयार करने के लिए मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने विदेश की दस यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू हस्ताक्षर किए है। इस एमओयू ने अब छात्रों को बेहतर रिसर्च एवं शिक्षा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं विदेशी यूनिवर्सिटी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं शिक्षा एवं उद्योग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। मानव रचना विश्वविद्यालय ने यूएसए की पड्यू यूनिवर्सिटी नार्थ वेस्ट, मैक्सिको की आटोनोमस यूनिवर्सिटी ऑफ  सिनालोआ, टर्की की हसन कल्योन्कू यूनिवर्सिटी, इस्तांबुल की इस्तांबुल कॉमर्स यूनिवर्सिटी, डैनमार्क की द गर्लव इंस्टीट्यूट आफ  फि जिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स एकेडमी, कुलटुर की इस्तांबुल कुलटुर यूनिवर्सिटी, यूएसए की आर लेडी ऑफ  द लेक यूनिवर्सिटी, यूएसए कोलंबिया की एंटिओक्यूआ, यूके के एसोसिएशन ऑफ  इंटरनेशनल एकाउंट्स एवं कोरिया के कोरिया कल्चर सेंटर के साथ एमओयू साइन किया है। 

एमओयू के तहत विद्यार्थियों को फैक्लटी एक्सचेंज, संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट, इंटरनेशनल ट्रेनिंग फॉर स्टूडेंट्स आदि की मदद से बेहतर शिक्षा के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन


एमआरईआई के अध्यक्ष डॉ प्रशांत भल्ला ने कहा कि मानव रचना ने वैश्विक स्तर पर विद्यार्थियों को अपडेटेड शिक्षा की सुविधा दी है। शिक्षा के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र में होने वाले बदलावों को छात्रों तक पहुंचाने के लिए विदेशी विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें