कालेधन की नोटबंदी के विरुद्ध देश की विपक्षी पार्टियों की ओर से 28 नवंबर को किए जा रहे भारत बंद में अधिकांश निजी स्कूल शामिल नहीं होंगे। निजी स्कूलों ने उस दिन स्कूल खुले रखने का निर्णय लिया है।
दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी जैन ने बताया कि शनिवार को इस संबंध में की गई बैठक में फैसला किया गया है कि संस्था से जुड़े छोटे-बड़े लगभग 4000 स्कूल खुले रहेंगे।
इन स्कूलों में नर्सरी, प्राइमरी, मिडिल, सैकेंडरी, सीनियर सैकेंडरी स्तर के निजी भूमि पर चलने वाले व डीडीए द्वारा आवंटित जमीन पर चलने वाले स्कूल हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्कूलों में नोटबंदी से होने वाले लाभों से बच्चों को जागरुक किया जाएगा। बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का प्रयोग करें।