फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में एसएससी, बीएड व ईटीई परीक्षा की मुफ्त में करें तैयारी

Tue, 07 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप एसएससी (सीजीएल), बीएड और ईटीई परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा की फ्री में तैयारी करवाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा छह लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के छात्रों को  25 सौ रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। फ्री कोचिंग की सुविधा एससी, एसटी, अल्पसंख्यक व महिलाओं को कोचिंग मिलेगी। खास बात तो यह है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 30 फीसदी सीट छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।  

जामिया प्रबंधन के मुताबिक, रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी में एसएससी (सीजीएल), बीएड और ईटीई की फ्री कोचिंग मिलेगी। फ्री कोचिंग का लाभ लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा, जोकि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jmi.ac.in पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


छात्र 27 अगस्त तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। एससी, एसटी, अल्पसंख्यक व महिलाओं के प्रति वर्ग में सौ-सौ छात्रों को फ्री कोचिंग में दाखिला मिलेगा। हालांकि दाखिला सीट प्रवेश परीक्षा की मेरिट में आने पर ही उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

एसएससी (सीजीएल) में चार महीने तक प्रतिदिन चार-चार घंटे की कोचिंग करवाएगा। जबकि बीएड और ईटीए में तीन महीने तक चार-चार घंटे तक कोचिंग मिलेगी। गौरतलब है कि अभी तक जामिया यूपीएससी व बैंक प्रवेश परीक्षा की फ्री में तैयारी करवाता था। इस साल जामिया के 43 छात्रों ने यूपीएससी मैन परीक्षा पास की है।  

हाजिरी 80 फीसदी अनिवार्य 
रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी में दाखिला लेने वाले छात्रों को 80 फीसदी हाजिरी अनिवार्य है। यदि कोई छात्र लगातार पंद्रह दिन तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहता है तो उस दौरान का सारा खर्चा (फ्री कोचिंग में रहना, खाना, लाइब्रेरी व शिक्षकों द्वारा क्लास लेना आदि का खर्चा) उक्त छात्र से लिया जाएगा। इसी के चलते दाखिले के दौरान छात्र से शपथपत्र लिया जाएगा कि वह कोचिंग के मध्य में कोचिंग सेंटर नहीं छोड़ेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें