प्रवासी हरियाणा दिवस कई मायनों में प्रदेश के विकास चाहें फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हो या इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर, अहम भूमिका निभाएगा। यहां फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की सरकारी योजना के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम में फिल्म निदेशक सुभाष घई और एक्टर रणदीप हुड्डा भी विशेष मेहमान की तौर पर मौजूद रहेंगे।
इसके माध्यम से हरियाणा सरकार पहली बार औद्योगिक विकास के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों को भी वरीयता देगी। यही कारण है कि इनके लिए विशेष सेशन का भी आयोजन किया जा रहा है। पहली बार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की योजना है। प्रवासी दिवस से प्रदेश की मनोहर सरकार मेक इन हरियाणा मॉडल को भी स्थापित करना चाहती है।
औद्योगिक और कॉरपोरेट सेक्टर का हब बनने के साथ हरियाणा आधुनिक शिक्षा का भी हब बने इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यही कारण है कि प्रवासी दिवस सम्मेलन में हेल्थ, एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स इंप्रूविंग इंडीकेटर्स, मूविंग इन राइट डायरेक्शन’सेशन का आयोजन किया जा रहा है।