फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रैक्टिकल के परिणाम जल्द होंगे घोषित 

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय(सीसीएसयू) से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल की कॉलेजों में बीएड सत्र 15-17 में पंजीकृत प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय जल्द ही बीएड प्रैक्टिकल के परिणाम घोषित करेगा। अभी तक परिणाम ना आने से प्रतिपूर्ति फॉर्म भरने से वंचित छात्रों को कई दिनों से परीक्षाफल घोषित होने का इंतजार है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं के  बीएड प्रैक्टिकल हो चुके हैं उनके परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। सीसीएसयू प्रशासन के अनुसार 70 प्रतिशत छात्रों के प्रैक्टिकल हो चुके हैं और परिणाम भी तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विश्वविद्यालय इसे जारी करते हुए 30 सितंबर से पहले प्रतिपूर्ति फार्म भरने की सुविधा देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें