डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रविधिक विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा गत 26 जून को हुई थी। इसके बाद 16 से 22 सितंबर के बीच इंटरव्यू हुए थे।
अंतिम रिजल्ट तैयार होने के बाद कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में गठित समिति ने इस पर मुहर लगा दी। विवि की लिखित परीक्षा में अर्ह 197 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें से 122 ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया था।
साक्षात्कार के आधार पर 62 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पीएचडी पाठ्यक्रम की नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली रिसर्च डवलपमेंट कमेटी की बैठक 15 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच होगी। सूची में अपना नाम और टाइम टेबल देखकर अभ्यर्थी विवि में संपर्क कर सकते हैं।