मिल्क प्लांट रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में फीस वृद्वि का विवाद अभी थमा नहीं है। शनिवार को अभिभावकों ने स्कूल की मनमानी के खिलाफ स्कूल से अग्रेसन चौक तक रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अभिभावक समिति के अध्यक्ष राजन त्यागी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन हरियाणा शिक्षा नियमावली के नियमों को ताक में रखकर लगातार फीस वृद्वि कर रहा है।
इसके खिलाफ जब वे आवाज उठाते है तो उनके बच्चों को परेशान किया जाता है। कई बार उन्होंने बच्चों की ट्यूशन फीस के हिसाब से चेक स्कूल में जमा कराने की कोशिश की। लेकिन स्कूल प्रशासन पूरी फीस पर अड़ा हुआ है।
शनिवार को स्कूल प्रबंधन ने पीटीएम का आयोजन किया गया लेकिन कई अभिभावकों को पीटीएम की सूचना नहीं दी गई। इसलिए उन्होंने पीटीएम में पहुंचकर अन्य अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ जागरूक किया और इस संबंध में पर्चे बांटे।
पीटीएम खत्म होने के बाद अभिभावकों ने अग्रेसन चौक तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में नवीन अहलावत, विनित शर्मा, सतीश, नरेश दलाल, सुनील कौशिक, सुरेंद्र सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे।