दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके साथ शुरू होती है छात्रों और अभिभावकों के सवालों की लंबी फेहरिस्त। छात्रों और उनके अभिभावकों के ऐसे सवालों और दुविधाओं को दूर करने के लिए डीयू प्रशासन सोमवार से ही ओपन डेज की शुरूआत कर रहा है। ओपन डेज डीयू के नॉर्थ कैंपस में छात्र कल्याण विभाग कार्यालय में मौजूद कांफ्रेस रूम में आयोजित।
ओपन डेज सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान डीयू के एक्सपर्ट इसमें छात्रों के सवालों का जवाब देंगे। अभिभावक दाखिला प्रक्रिया संबंधी सवालों के अलावा पाठ्यक्रम, किस कॉलेज में क्या है। पाठ्यक्रमों के लिए जरूरी विषय समेत सभी तरह के सवाल पूछ सकते है। एक्सपर्ट की टीम उनके सवालों का जवाब देगी।
पूरे दाखिला प्रक्रिया के दौरान डीयू प्रशासन की ओर से छात्रों के लिए ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा छात्रों के सवालों को जवाब देने के लिए डीयू में हेल्प डेस्क भी बनाएं जाने के साथ हेल्पलाइन नंबर 011-27006900 भी जारी किया है। इसपर फोन करके कोई भी दाखिला संबंधी जानकारी ले सकता है।
हेल्प डेस्क नॉर्थ कैंपस में बनाया गया है वहां स्टूडेंट काउंसलर्स छात्रों की समस्या दूर करेंगे। वह छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी समझाएंगे। इसके अलावा कॉलेजों को भी डीयू ने निर्देश जारी करके अपना यहां दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही अगर किसी छात्रों को कोई जानकारी चाहिए तो उसे उपलब्ध कराया जाए।