फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में रेग्युलर स्नातक पाठ्यक्रम के साथ सर्टिफिकेट कोर्स करने की है छूट

Sun, 11 Jun 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया चालू है। शुक्रवार को जाकिर हुसैन कॉलेज में ओपन डेज का आयोजन किया गया। डीयू के एक्सपर्ट इसमें आए छात्रों और उनके अभिभावकों के सवालों के जवाब दिए। छात्रों ने सबसे ज्यादा सवाल दाखिले और अलग-अलग पाठ्यक्रम के विकल्पों को लेकर किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा आवेदन के दौरान आ रही दुविधाओं पर भी एक्सपर्ट से सवाल पूछे। अब छात्रों के पास आवेदन करने के लिए तीन दिन का समय है। एक्सपर्ट ने छात्रों से जल्द से जल्द आवेदन पूरा करने का सुझाव भी दिया।      
 
 रेग्युलर यूजी कोर्सेज के साथ क्या सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है?       
जी हां, रेग्युलर कोर्स के साथ सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। डीयू के कई कॉलेज अलग-अलग विषयों, लैंग्वेज कोर्सेज के लिए सर्टिफिकेट कोर्स कराते है। मगर छात्रों को सुझाव है कि वह यूजी के पहले वर्ष में सर्टिफिकेट कोर्स करने से बचे। क्योंकि पहला साल अपने यूजी प्रोग्राम को समझने में लगाइएं। इसके बाद सर्टिफिकेट के लिए प्लान करिए।  
विज्ञापन

     
माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी है। क्या इसके आधार पर दाखिला होगा?       
अगर आपकी मूल कॉपी खो गई है तो आप दूसरा माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करवाएं। यदि यह संभव नहीं है तो आप मूल कॉपी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराएं। फोटोकॉपी के साथ शिकायत की कॉपी लगाने पर दाखिला प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।      
 
आवेदन के दौरान सभी विषयों के नंबर फॉर्म में भर दिए हैं। बेस्ट फोर में कौन से विषय का नंबर जोड़ा जाएगा यह कौन तय करेगा?       
छात्रों को आवेदन के खुद बेस्ट फोर विषय का चुनाव नहीं करना चाहिए। छात्रों को आवेदन के दौरान सभी विषयों के नंबर ही चिह्नित करने होते हैं। बेस्ट फोर डीयू स्वयं तय करेगा।   
    
दाखिले के दौरान किन दस्तावेजों की जरूरत होती है। आवेदन किया है उसके लिए क्या प्रूफ दिखाना होगा?       
दाखिले के समय 10वीं और 12वीं के अंक प्रमाण पत्र, 12वीं का पास सर्टिफिकेट, जाति विशेष से संबंधित हैं तो उसका प्रमाण पत्र देना होगा। डीयू की वेबसाइट से सारी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा आवेदन पूरा करने के बाद एक एकनॉलेजमेंट स्लिप जनरेट होती है जिसका प्रिंटआउट भी निकालना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें