फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी आवेदन की ऑनलाइन खिड़की खुली

Sun, 02 Apr 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
देशभर में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए एक मार्च को बंद हुई आवेदन की खिड़की को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर खोल दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दाखिले के लिए 25 वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा को हटाए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। आवेदन प्रक्रिया दुबारा शुरू होने से अन्य आयु वर्ग के हजारों छात्रों को भी राहत मिली है।

अब 25 वर्ष से अधिक आयु वाले छात्र या रिजर्व कैटेगरी के छात्र ही 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल आधी रात को समाप्त हो जाएगी। पहले सभी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं

file photo
सीबीएसई की ओर से साफ किया गया है कि अनारक्षित वर्ग के ऐसे छात्र जो कि 07-05-1992 में या उससे पहले पैदा हुए हैं वह अब आवेदन कर सकते हैं। वहीं एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के ऐसे छात्र जो कि 07-05-1987 में या उससे पहले पैदा हुए हैं वह 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि मेेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने नीट के लिए अधिकतम 25 वर्ष की आयु सीमा तय की थी। इस फैसले को लेकर कई याचिकाकर्ताओं ने चुनौती थी। जिसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उम्र की सीमा को हटा दिया है। 

वहीं विभिन्न राज्यों में उच्च न्यायालयों छात्रों को आवेदन करने के लिए आवेदकों नीट यूजी का फॉर्म ऑफलाइन भरने का आदेश दिया था। इस तरह के उम्मीदवारों को भी इस आवेदन खिड़की में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

जिन्होंने ऑफलाइन फॉर्म भरा था, उन्हें फीस का डिमांड ड्राफ्ट उनके ऑफलाइन आवेदन में दिए गए पते पर पोस्ट द्वारा लौटा दिया जाएगा। यदि यह उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन नहीं करते हैं तो उनके नीट यूजी 2017 के लिए उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें