देशभर में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए एक मार्च को बंद हुई आवेदन की खिड़की को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर खोल दिया है।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दाखिले के लिए 25 वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा को हटाए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। आवेदन प्रक्रिया दुबारा शुरू होने से अन्य आयु वर्ग के हजारों छात्रों को भी राहत मिली है।
अब 25 वर्ष से अधिक आयु वाले छात्र या रिजर्व कैटेगरी के छात्र ही 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल आधी रात को समाप्त हो जाएगी। पहले सभी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च थी।