फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 16 Mar 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट शुरू की है। बोर्ड ने छात्रों को हिदायत दी है कि ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही प्रक्रिया संपूर्ण मानी जाएगी।  
विज्ञापन

 
इसके लिए विद्यार्थियों को तीन हजार रुपये परीक्षा शुल्क के देने होंगे। बिना विलंब शुल्क के 15 मार्च से 29 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद विलंब शुल्क लिया जाएगा। 30 मार्च से 05 अप्रैल तक 100 रुपये, 06 से 12 अप्रैल 300 रुपये और 13 से 19 अप्रैल तक 1000 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

बोर्ड के सचिव अनिल नागर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने का पैनल संस्थाओं की नई लॉगिन आईडी पर 15 मार्च से उपलब्ध है। संस्थाओं की नई लॉगिन आईडी व उनका पासवर्ड कार्यालय में पंजीकृत उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि संस्थाओं को ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो हेल्पलाइन नंबर 01664-254646 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें