फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Sat, 25 Feb 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दी है। अब स्कूल 28 फरवरी तक किताबों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने अप्रैल में शुरू होने वाले नए सत्र की एनसीईआरटी पुस्तकें प्राप्त करने के लिए 15 फरवरी से एक ऑनलाइन लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इस लिंक से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी तक थी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कहना है कि स्कूल www.cbse.nic.in  पर जाकर कक्षावार व विषयवार पाठ्य पुस्तकों की मांग कर सकते हैं। स्कूलों की ओर से यह ऑनलाइन डिमांड सत्र 2017-18 की पाठ्य पुस्तकों के लिए होगी। एनसीईआरटी ही पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन कर सप्लाई भी करेगा।
विज्ञापन


एनसीईआरटी ने पाठ्य पुस्तक प्राप्त करने के लिए अजमेर, अहमदाबाद, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, कोलकाता, मैसूर, शिलांग व दिल्ली में सेल काउंटर बनाए हैं। यहां से भी छात्र पाठ्य पुस्तक ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई स्कूलों को पहले ही निर्देशित कर चुका है कि देश में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) व सीबीएसई की पुस्तकें मूल्यांकन का आधार है तो ऐसे में निजी प्रकाशकों की किताबें ना पढ़ाई जाएं। स्कूल निजी प्रकाशकों के बजाय केवल एनसीईआरटी की ही पुस्तकें पढ़ाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें