फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मौका, डीएड की खाली सीटों के लिए फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Wed, 20 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) में आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट डीएड कॉलेजों में खाली सीटों के लिए फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) द्वारा फिर से पोर्टल खोला जाएगा। फ्रेश तरीके से छात्रों को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि एससीईआरटी द्वारा डीएड के 350 कॉलेजों के 19700 सीटों के लिए पहले भी तीन काउसंलिंग हो चुकी है, लेकिन तब महज 7200 सीटें भर पाई थीं। अब 12500 सीटों के लिए दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें हरियाणा के बाहर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए सभी डाइट (जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान) और प्राइवेट डीएड कॉलेज में सुविधा केंद्र बनाया गया है।

मालूम हो कि आवदेन के वक्त बतौर काउंसलिंग फीस छात्रों को 500 रुपये चुकाना होगा। बैंक के हिसाब से आवेदन प्रक्रिया की तारीख भी इस बार निर्भर करेगी। स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों के जरिये फीस जमा वाले छात्रों को 5 अगस्त तक मौका मिलेगा, जबकि इन दोनों बैंकों के जरिये आवेदन करने वाले छात्रों को 3 अगस्त तक मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीख पर एक नजर
आवेदन प्रक्रिया                   : 26 जुलाई से 5 अगस्त तक
चौथी काउंसलिंग                 : 5 अगस्त
सीट आवंटन व दाखिला        : 5 से 8 अगस्त तक
पांचवीं काउंसलिंग               : 12 से 16 अगस्त
सीट आवंटन                      : 18 अगस्त

प्रदेश में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज    : 325
गवर्नमेंट डीएड कॉलेज               : 27
गुड़गांव में सेल्फ फाइनेंस           : 20
गवर्नमेंट डीएड कॉलेज               : 01
गुड़गांव में कुल सीटें                   : 1200

वेबसाइट        : www.ded.haryana.org
कोर्स फीस        : 25,800 रुपये प्रति वर्ष

ये प्रमाण पत्र है जरूरी
दसवीं और 12वीं का सर्टिफिकेट
कैरेक्टर सर्टिफिकेट
आरक्षित श्रेणी के लिए आरक्षण प्रमाण पत्र

ऐसे करें आवेदन
पहले प्राथमिकता योग्यता पर क्लिक करना होगा (सावधानी से क्लिक नहीं करने पर आवेदन नहीं कर पाएंगे) 
इसके बाद बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
रजिट्रेशन नंबर मिल जाएगा। इसे संभाल कर रखें।
इसके बाद फीस जमा करने के विकल्प मौजूद होंगे।
छात्र चालान, ऑनलाइन बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड से जमा कर सकते हैं।
फीस जमा करने के बाद बैंक द्वारा दिए गए नंबर को दोबारा रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर फीड करना होगा।
इसके बाद जिला और कॉलेज का विकल्प भरना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें