फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल निरीक्षण में ऑड ईवन फार्मूला चलेगा

Mon, 16 Jan 2017 04:47 PM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
School
विज्ञापन
दिल्ली का ऑड ईवन फॉर्मूला अब शहर के सरकारी स्कूलों में अपनाया जा रहा है। इन स्कूलों में शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए अधिकारियों द्वारा पहली बार इस फार्मूले के आधार पर कक्षाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस फॉर्मूले के अनुरूप निरीक्षण से शिक्षा की नींव मजबूत होगी। बताया जा रहा है कि अधिकारी द्वारा 20 जनवरी को किए जाने वाले निरीक्षण में यह सम तरीका अपनाया जाएगा। दिसंबर में पहली बार विषम संख्या के आधार पर स्कूल की कक्षाओं का निरीक्षण किया गया था। 

बताया जा रहा है कि यह पूरी तरह से एकेडमिक निरीक्षण है। इसमें विद्यार्थियों से पिछली कक्षाओं की पढ़ाई के बारे में पूछा जाएगा। वहीं सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारी भी पूछी जाएगी। इसके लिए जिले के कुछ स्कूलों का चयन कर कार्रवाई की जा रही है। चयनित स्कूलों में संबंधित अधिकारी दिनभर रहकर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


यहां बच्चों के पढ़ाई के माहौल को भी देखा जाएगा। अधिकारियों द्वारा पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल जवाब किए जाएंगे।  इसके अलावा मिड डे मिल, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा। 

बदलाव से बदलेगी तस्वीर
पहले किए जा रहे निरीक्षण में संबंधित अधिकारी आधे से एक घंटे ही स्कूल में रह पाता था। जिससे वह स्कूल की पूर्ण स्थिति से अवगत नहीं हो पाता था। अब अधिकारी के दिनभर रहने से स्कूल की दिनचर्या पर पूरी निगरानी रहेगी। 

पहली बार ऑड ईवन फॉर्मूले के आधार पर स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस बार कक्षा 2, 4, 6 एवं 8 का निरीक्षण किया जाएगा। इससेे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। अधिकारी दिनभर स्कूलों में रहेंगे, यह बहुत अच्छा है।-चतर सिंह, प्रधान, प्राथमिक शिक्षक संघ

20 जनवरी को चयनित स्कूलों का निरीक्षण होना है। अधिकारी दिनभर स्कूल में रहकर व्यवस्था को देखेंगे। दिनभर रहने से स्कूल की हर गतिविधि पर नजर रहेगी।-सतेंद्र कौर, मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें