फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में नर्सरी दाखिले की दस्तक

Sun, 13 Nov 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिलों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बीते साल जहां जनवरी में दाखिले शुरू हुए थे। इस बार ऐसी संभावना है कि स्कूलों में दाखिले दिसंबर से शुरू हों। यदि सब कुछ ठीक रहा तो दाखिले पंद्रह दिसंबर या उसके बाद शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बीते साल नर्सरी दाखिला प्रक्रिया लंबी चली थी। ऐसे में इस बार प्रयास किया जा रहा है कि नए साल से पहले दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो। हालांकि स्कूलों के लिए दाखिला फीस लेना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

आर्थिक पिछड़े वर्ग के दाखिलों में पारदर्शिता के लिए दाखिले ऑनलाइन ही करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार बीते साल की तरह इस साल भी नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया दस प्वाइंट क्रायटेरिया से ही होंगे। जिसमें स्कूल अपने मुताबिक क्रायटेरिया बना सकेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते साल नर्सरी दाखिले की दौड़ एक जनवरी से शुरू हुई थी और आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी तक चली थी। बताया जा रहा है कि इसबार दाखिले पंद्रह दिसंबर से शुरू हो जाएं। स्कूल प्रिंसिपल भी मान रहे हैं कि यदि दाखिले की प्रक्रिया पहले शुरू होगी तो स्कूलों के लिए भी अच्छा रहेगा।

इससे अभिभावकों के साथ-साथ स्कूलों को भी समय मिल सकेगा। प्रिंसिपल कह रहे हैं कि बीते साल के प्वांइट्स सिस्टम के आधार पर ही दाखिले होंगे तो स्कूलों को आसानी होगी। वहीं, शिक्षा निदेशालय बीते साल की तरह आर्थिक पिछड़े व वंचित वर्ग के बच्चों के 25 फीसदी कोटे के दाखिले शिक्षा निदेशालय द्वारा ऑनलाइन ही किए जाएंगे।

दरअसल, कोटे के छात्रों के लिए निदेशालय ने केंद्रीकृत दाखिलों का प्रयोग शुरू किया था जो कि सफल रहा है। निदेशालय इस बार भी इस बात का प्रयास कर रहा है कि स्कूल अभिभावकों से  मनमानी फीस ना वसूल सकें। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय दाखिला प्रक्रिया से पहले ही स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें