बीते साल लगभग 1150 स्कूलों का ऑनलाइन ड्रा हुआ था। लगभग 450 छोटे स्कूल जिन्हें आरटीई(शिक्षा के अधिकार) के तहत मान्यता मिली थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में इस बार इन स्कूलों को शामिल कर इनका ऑनलाइन ड्रा किया जाएगा।
बीते साल ऑनलाइन प्रक्रिया में सिर्फ दिल्ली शिक्षा अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों को ही इस प्रक्रिया में शामिल किया गया था। शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि एक आवेदक केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकेगा।
यदि कोई अभिभावक एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरता है तो ड्रा में नाम आने पर भी उसकी दावेदारी रद कर दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की शिकायतों केलिए एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ईडब्लयूएस वर्ग व वंचित वर्ग केअभिभावक हेल्पलाइन नंबर 9818154069, 8800355192 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।