फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला : EWS वर्ग के लिए ऑफ लाइन दाखिला नहीं होगा

Sun, 21 Jan 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nursery Examsheet
विज्ञापन

राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, व पहली में दाखिले के लिए सोमवार से शरु होने जा रही आवेदन प्रक्रिया इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इस बार अभिभावकों को ऑफलाइन आवेदन का विकल्प नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


स्कूल ना तो ऑफलाइन तरीके से आवेदन ले सकेगा और ना ही ऑफलाइन दाखिला दे सकेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से आवंटित किए गए स्कूल में ही बच्चे को दाखिला देना होगा। वहीं यदि अभिभावक एक से ज्यादा बार आवेदन करेगा तो उसका दाखिला रद कर दिया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय की पब्लिक स्कूल ब्रांच में उपशिक्षा निदेशक योगेश प्रताप की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया जाएगा। सकुर्लर में साफ किया गया है कि इस बार ईडब्लयूएस(आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग) की कंप्यूटराइज्ड दाखिला प्रक्रिया में आरटीई एक्ट 2009 केतहत मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

nursery admission
बीते साल लगभग 1150 स्कूलों का ऑनलाइन ड्रा हुआ था। लगभग 450 छोटे स्कूल जिन्हें आरटीई(शिक्षा के अधिकार) के तहत मान्यता मिली थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में इस बार इन स्कूलों को शामिल कर इनका ऑनलाइन ड्रा किया जाएगा।

बीते साल ऑनलाइन प्रक्रिया में सिर्फ दिल्ली शिक्षा अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों को ही इस प्रक्रिया में शामिल किया गया था। शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि एक आवेदक केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकेगा।

यदि कोई अभिभावक एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरता है तो ड्रा में नाम आने पर भी उसकी दावेदारी रद कर दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की शिकायतों केलिए एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ईडब्लयूएस वर्ग व वंचित वर्ग केअभिभावक हेल्पलाइन नंबर 9818154069, 8800355192 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें