फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

Wed, 10 Aug 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
NSUI
विज्ञापन
सरकार द्वारा घोषणा करने के बावजूद कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें नहीं बढ़ने से एनएसयूआई कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने मंगलवार को सेक्टर-16ए पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज पर शिक्षा मंत्री का पूतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनकड़ और जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने की।
विज्ञापन


एनएसयूआई उपाध्यक्ष प्रदीप धनकड़ ने कहा कि बीजेपी महज जुमलों की सरकार है। वह आए दिन नए लुभावने वायदे करके छात्रों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि सरकार के समर्थित छात्र संगठन ने कुछ दिन पहले जगह-जगह लड्डू बांटे थे और 20 प्रतिशत सीटें बढ़वाने का श्रेय लिया था, लेकिन 15 दिन बाद भी सीट नहीं बढ़ पाई।

इससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी की कार्यप्रणाली से खुद उनका छात्र संगठन ही खुश नहीं है। जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि अगर जल्द ही मांग नहीं मानी गई तो एनएसयूआई बीजेपी के सभी नेताओं के घरों का घेराव करेगी। इस मौके पर लोकेश गौड़, आकाश पंडित, मोहित, रोहित शर्मा, अजय आर्य, महेश, हर्षित, राजू, पंकज माल्या, रवि, अभिषेक वत्स, दीपक चौधरी सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें