फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गैप ईयर वाले छात्रों को भी दाखिला, यूनिवर्सिटी ने हटाई पाबंदी

Tue, 14 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गैप ईयर वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगर किसी मजबूरी या दूसरी तैयारी के कारण पिछले वर्ष दाखिला नहीं लिया है तो इस बार घबराने की जरूरत नहीं है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने गैप ईयर पर लगी पाबंदी हटा ली है। अब इन छात्रों को फ्रेशर की तरह लिया जाएगा। इस बाबत कॉलेजों को आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्ष तक गैप ईयर वाले छात्रों को दाखिला नहीं दिया जाता था। अब इस सत्र में छात्र को केवल गैप ईयर का शपथ पत्र देना होगा। जिसमें उसे गैप ईयर के कारण के साथ किसी अन्य अवैधानिक गतिविधि में लिप्त नहीं होने का स्पष्टीकरण देना होगा। 

इसमें अंडर-ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों के ही छात्रों को शामिल किया गया है। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में बीकॉम व बीएससी के कुछ कोर्स को छोड़कर बाकी में सीटें खाली रह जाती हैं। 
विज्ञापन


इसकी वजह से उन्हें तीन मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद भी चौथी, पांचवीं तक मेरिट लिस्ट जारी करना पड़ता था। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी ने सभी को छूट दी है इसका फायदा सभी छात्रों को मिलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें