फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में यूनिफॉर्म पहनने वाले को ही मिला प्रवेश 

Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नोएडा में यूनिफॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को भी सख्ती बरती। छात्र-छात्राओं को पहले ही पीली पर्ची (फीस जमा की पर्ची) लाने के लिए निर्देश दिए गए थे, जिनके पास  पर्ची नहीं थी, उनको परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन


यदि किसी के पास पीली पर्ची थी लेकिन यूनिफॉर्म नहीं था तो उनको भी कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पिछले तीन दिन से डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 में यूनिफॉर्म को लेकर हुई सख्ती का असर दिखने लगा है।

छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म में संख्या बढ़ने लगी है मगर कॉलेज प्रशासन सख्ती बरतने से पीछे नहीं हट रहा है। प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पीली पर्ची लेकर कॉलेज आने के निर्देश दिए गए थे। अभी आईकार्ड पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं, इसलिए बाहरी तत्वों को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें