वहीं, प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली एनसीआर समेत 18 शहरों में केंद्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। इन शहरों में अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई , गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, त्रिवेंद्रम, वाराणसी शामिल हैं। इनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का सहारा लिया जाएगा।
सुविधा केंद्र भी बनाने की तैयारी
राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी। लिहाजा प्रशासन किसी प्रकार की कोताही बरतना नहीं चाहता। टेंडर खुल चुका है। बाहरी एजेंसी की मदद से परीक्षा आयोजित होनी है। सेंटरों में कैमरे किस तरह से लगाए जाएंगे, जिससे की हर छात्र पर नजर रखी जा सके। इस पर विचार चल रहा है।
प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुविधा केंद्र बनाने की भी तैयारी है। ताकि, इन केंद्रों पर परीक्षार्थी मॉक टेस्ट देकर प्रवेश परीक्षा का अभ्यास कर सकेंगे। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद परीक्षार्थियों से फीडबैक भी लिया जाएगा। हालांकि, बाहरी एजेंसी से परीक्षा कराने को लेकर डीयू में विरोध के स्वर सामने आ रहे हैैं।