फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU के इस कॉलेज में सिर्फ दिल्ली की लड़कियों को मिलता है दाखिला

Wed, 07 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीयू के रेगुलर कॉलेजों के साथ नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। एनसीवेब में सिर्फ दिल्ली निवासी लड़कियों को दाखिला मिलता है। हालांकि, डीयू को इस कैटेगरी मेें दिल्ली से बाहर के भी आवेदन मिल रहे हैं।       
विज्ञापन


डीयू के डिप्टी डीन डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा के मुताबिक, आवेदकों में एनसीवेब को लेकर कुछ दुविधाएं हैं। बहुत से आवेदन ऐसे हैं जो दिल्ली से बाहर के लोग भी कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि एनसीवेब का आवेदन रेगुलर स्नातक पाठ्यक्रम के साथ चल रहा है। इसमें सिर्फ लड़कियों को दाखिला मिलता है, वह भी उन लड़कियों को जो दिल्ली की रहने वाली हैं। अगर दिल्ली के बाहर की लड़कियां आवेदन करती हैं तो कटऑफ में आने के बाद भी उन्हें दाखिला पाने वालों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।   
    
टुटेजा के अनुसार, एनसीवेब के डीयू के अलग-अलग कॉलेज में कुल 26 केंद्रों पर पढ़ाई होती है। वहां पर शनिवार या रविवार को कक्षाएं चलती हैं। आवेदन के बाद इसका कटऑफ भी अलग से निकाला जाता है। इसमें ज्यादातर वह लड़कियां आती हैं जो काम के साथ-साथ पढ़ाई भी करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें