फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख दे दिए दाखिले

Mon, 15 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
school students
विज्ञापन
जिले के सरकारी स्कूलों सत्र शुरू हुए 44 दिन बीत गए, लेकिन अब तक नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए प्रयास शुरू नहीं हो पाए। ऐसे में इस बार भी कई विद्यार्थियों को सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से मिलनी वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओ में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश के तहत आधार कार्ड पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन शिक्षा विभाग ने नियमों को ताक पर रख लक्ष्य पूरा करने के लिए बिना आधार कार्ड के विद्यार्थियों का दाखिला करा दिया।

झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले अभिभावक जागरूकता के अभाव में अपने बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवा पाते है। ऐसे में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन को परेशानी झेलनी पड़ी थी। ऐसे में बिना आधार कार्ड के लिए दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया। शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन ने आधार कार्ड शिविर लगाने की अब तक व्यवस्था नहीं की है। 
विज्ञापन


बिना आधार कार्ड सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से विद्यार्थियों को वंचित रहना पड़ सकता है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान चत्तर सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाएगा। गत वर्ष भी विद्यार्थियों को आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान होना पड़ा था।

ऑनलाइन दाखिले के कारण आधार कार्ड अनिवार्य
शिक्षा निदेशालय ने पिछले दो वर्ष से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया को ऑनलाइन किया हुआ है। प्रत्येक विद्यार्थी का डाटाबेस तैयार करने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता की गई है। आधार कार्ड के माध्यम से विभाग के पास हर विद्यार्थी की पूरी जानकारी होती है, लेकिन जिले में लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिना आधार कार्ड दाखिले शुरू हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें